दलितों के नाम पर राजनीति कर रही सरकार
पटना|हम सेक्युलर के वरिष्ठ नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार पर दलित और महादलित के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और गिरती विधि-व्यवस्था को छोड़ दलित और महादलित की राजनीति में उलझी है। पासवान को महादलित की श्रेणी में शामिल करने की सीएम की घोषणा स्वागतयोग्य है, लेकिन वर्षों तक पासवानों को महादलित को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखना कई सवाल खड़े करता है।