पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बियाडा में लगी यूनिटों में 33 सौ लोगों को मिला रोजगार

बियाडा में लगी यूनिटों में 33 सौ लोगों को मिला रोजगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीरे-धीरे राज्य में निवेश की गति तेज होने लगी है। वर्ष 2017-18 में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) को सैकड़ों निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से बियाडा ने 81 उद्यमियों को फैक्ट्री लगाने के लिए प्लॉट का आवंटन किया है। इसमें करीब 720 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और 3285 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। निवेश करने में आईटीसी जैसी बड़ी कंपनी भी है, जो फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में करीब 500 करोड़ का निवेश करेगी। सर्वाधिक प्रस्ताव फूड प्रोसेसिंग में निवेश को लेकर मिला है। उद्यमियों को बियाडा ने जमीन का आवंटन मुजफ्फरपुर, दरभंगा, हाजीपुर, आरा, गया व फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में किया है।

सेक्टर आवंटित ईकाई निवेश प्रत्यक्ष रोजगार

फूड प्रोसेसिंग 39 142 करोड़ 1507

प्लास्टिक व रबर 24 57 करोड़ 949

छोटी मशीन 05 65 करोड़ 243

अन्य 13 456 करोड़ 586

कुल 81 720 करोड़ 3285

खबरें और भी हैं...