पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • केसरिया व साहेबगंज नगर पंचायत में 19 को मतदान

केसरिया व साहेबगंज नगर पंचायत में 19 को मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|नवगठित केसरिया और साहेबगंज नगर पंचायतों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन दोनों स्थानीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दोनों निकायों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। केसरिया में 11 और साहेबगंज में 13 बूथ बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने बताया कि 21 तारीख को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए आयोग में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को केसरिया और साहेबगंज नगर पंचायत में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

केसरिया साहेबगंज

कुल वार्ड 11 13

मतदान केंद्र की संख्या 13 16

कुल मतदाता 12,777 14,352

पुरुष मतदाता 6738 7720

महिला मतदान 6039 6632

प्रत्याशियों की संख्या 73 59

नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर : 0612-2506844,

फैक्स नंबर : 0612-2507847

खबरें और भी हैं...