पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘रन फॉर फायर सेफ्टी’ का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को पिन फ्लैग लगाते अग्निशमन सेवा के अधिकारी।

पटना|होमगार्ड व अग्निशमन सेवा के डीजी रवींद्र कुमार ने सोमवार को ‘रन फॉर फॉयर सेफ्टी’ को हरी झंडी दिखाई। अग्निशमन सप्ताह पर आग से बचाव को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद के साथ बुद्धा स्मृति पार्क से शुरू हुई दौड़ गांधी मैदान के करगिल चौक तक गया। इसमें अग्निशमन अफसर व कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महानिदेशक सह महासमादेष्टा रवींद्र कुमार के अलावा उपमहासमादेष्टा र|मणि संजीव व अन्य आला अफसर मौजूद थे। उन्होंने लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। बाद में अग्निशमन सेवा की ओर से मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह आैर गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी व अन्य अफसरों को पिन फ्लैग लगाया गया।

खबरें और भी हैं...