हम सेक्युलर की राष्ट्रीय व राज्य कमेटी की बैठक 20 को
पटना|हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पार्टी की अगली रणनीति तय करने के लिए 20 अप्रैल को राष्ट्रीय और राज्य कमेटी की संयुक्त बैठक बुलायी है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश के स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ देश व राज्य की वर्तमान राजनीति स्थिति पर विचार किया जाएगा।