पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • वोट गिनने दिल्ली और एमपी से आए थे एक्सपर्ट, कुछ लोगों ने धमकाया तो सब लौटे गए

वोट गिनने दिल्ली और एमपी से आए थे एक्सपर्ट, कुछ लोगों ने धमकाया तो सब लौटे गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार बार काउंसिल चुनाव के लिए गिरे वोटों की गिनती मंगलवार यानी 17 अप्रैल से नहीं होगी। चुनाव के को-ऑब्जर्वर द्विवेदी सुरेंद्र ने कहा कि वोट गिनने दिल्ली व मध्यप्रदेश (एमपी) से एक्सपर्ट यहां आ गए थे। कुछ लोगों ने उनको धमकाया। कहा- अगर वोटों को गिना तो अच्छा नहीं होगा। ये सभी लोग वापस लौट गए हैं। मतगणना की नई तारीख जल्द तय होगी।

मंगलवार (17 अप्रैल) से वोटों की गिनती तय थी। सोमवार को एक्सपर्ट ने मतगणना स्थल (बार काउंसिल भवन) का मुआयना किया। द्विवेदी सुरेंद्र के अनुसार, कुछ लोगों ने मतगणना टीम को धमकी दी कि वे लोग मतगणना करने से इंकार कर वापस लौट जाएं, नहीं तो बुरा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। धमकी मिलने के बाद मतगणना करने के लिए आई टीम, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को धमकी मिलने की बात बताकर, वापस गई। उन्होंने कहा-मुझे बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने धमकी की जानकारी दी। मैंने पता किया तो बात सही निकली। मतगणना करने आई एक्सपर्ट की टीम एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में ठहरी थी।

खबरें और भी हैं...