पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • विशेष दर्जा नहीं मिला तो इस्तीफा दें जनप्रतिनिधि

विशेष दर्जा नहीं मिला तो इस्तीफा दें जनप्रतिनिधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने विशेष राज्य के मुद्दे पर बिहार के साथ हकमारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार के लोगों की जायज मांग है। इस पर जल्द पूरी नहीं हुई तो तय समय सीमा के अंदर दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी सांसदों और विधायकों को त्यागपत्र दे देना चाहिए। वह सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

किसानों की कर्ज माफी के लिए होगा आंदोलन : उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर सभी दलों को केंद्र पर दबाव बनाना चाहिए। आज केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है, लेकिन दोनों पार्टियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधा रखी है। राज्य में किसानों की समस्याओं और कर्ज माफी को लेकर पार्टी जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार पर कॉरपोरेट घरानों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सरकार से धान व गेहूं खरीद पर बोनस देने की मांग की।

खबरें और भी हैं...