खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन
पटना | बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन ने सोमवार को मोईनुलहक स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मेन गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बीपीए अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राज्य के सभी साई सेंटर बदहाल हैं। पटना से फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, बॉलीबॉल, कबड्डी आदि कई महत्वपूर्ण खेलों को समाप्त कर दिया गया है। खिलाड़ियों को रोजगार, खेल मैदान, उचित प्रशिक्षण, खेल संसाधन आदि के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में स्टेडियम घोटाला हुआ है। राज्य में खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल रही है। कहा कि मंगलवार की शाम को मोईनुलहक स्टेडियम में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।