पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अररिया : 40 हजार रुपए रिश्वत लेते मजिस्ट्रेट गिरफ्तार, 31 मई को होने वाले थे सेवानिवृत्त

अररिया : 40 हजार रुपए रिश्वत लेते मजिस्ट्रेट गिरफ्तार, 31 मई को होने वाले थे सेवानिवृत्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया | जमीन विवाद के मामले में सोमवार को निगरानी टीम ने अररिया के कार्यपालक दंडाधिकारी निरंजन शर्मा को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते चेंबर में ही दबोच लिया। शर्मा 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। जोकीहाट के गिरदा गांव के अफाक व उस्मान के बीच जमीन विवाद की सुनवाई निरंजन शर्मा कर रहे थे। पक्ष में फैसला देने के लिए अफाक से 50 हजार में सौदा किया। 10 हजार अग्रिम दिए गए। शेष 40 हजार सोमवार को देने की बात थी। इससे पहले अफाक ने पटना जाकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करा दी थी।

खबरें और भी हैं...