पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ट्रेन... पटना और आनंद विहार के बीच 28 जून तक समर स्पेशल

ट्रेन... पटना और आनंद विहार के बीच 28 जून तक समर स्पेशल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | गर्मी की छ़ुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पटना और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा है। यह ट्रेन 28 जून तक हफ्ते में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन का किराया दूसरी ट्रेनों से अलग होगा। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 02365 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून तक हफ्ते में दो दिन रविवार एवं गुरुवार को पटना से रात 20.25 बजे चलेगी। वापसी में 02366 आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 29 जून तक हफ्ते में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 6.45 बजे खुलेगी।

खबरें और भी हैं...