पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगली बरसात में मिलेगा लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर को जलजमावमुक्त बनाने के लिए बिहार राज्य जल पर्षद ने संप की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। पांच मुख्य इलाकों में नए पंप लगाकर अधिक तेजी से पानी को निकाला जाएगा। हालांकि, अबकी बरसात तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। पिछले वर्ष मिली स्वीकृति को फाइनल करने में आठ महीने का वक्त लगा। अब टेंडर फाइनल होने के बाद मशीन के लिए ऑर्डर दिया जाएगा।

इसके इंस्टॉलेशन होते-होते इसबार की बरसात भी बीत जाएगी। जल पर्षद के इंजीनियर बताते हैं कि बड़ी क्षमता के मशीनों को ऑर्डर देकर बनवाना पड़ता है। इसके लिए टेंडर भले ही फाइनल हो गया है, लेकिन चार-पांच माह में मशीन बनकर तैयार हो पाएगी। इसका लाभ राजधानीवासियों को अगले वर्ष की बरसात में मिल पाएगा।

5 संप हाउसों में लगेंगे पंप, तेजी से होगी जलनिकासी

कुछ स्थानों पर बदलने जरूरत

बारिश के दौरान एसपी वर्मा रोड संप और पहाड़ी संप हाउस का मोटर बेहतर कार्य नहीं करता है। इन स्थानों पर लगाई गई तीन से चार मशीनों में से एक को हटाकर इसके स्थान पर नया शक्तिशाली पंप लगाया जाएगा। इसके बाद आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद भी तेजी से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही पुनाईचक, संदलपुर और आरएमआरआई संप को बेहद मजबूत कर दिया जाएगा। यहां से निकलने वाले पानी में भी बहुत अधिक तेजी लाई जाएगी।

कितने पावर का लगेगा पंप

1. पुनाईचक : 350 एचपी वीटी पंप

2. संदलपुर : 150 एचपी सबमर्सिबल पंप

3. पुरानी पहाड़ी : 475 एचपी डीजल वीटी पंप

4. आरएमआरआई : 100 एचपी पंप सेट

5. एसपी वर्मा रोड: 180 एचपी दूर जाने वाला पंप

जल्द दिया जाएगा वर्क ऑर्डर

बारिश के दौरान संप से तेजी से पानी नहीं निकल पाता है। राजधानी के कुछ पॉश इलाके में पंप की क्षमता बढ़ने की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर फाइनल हो जाने के बाद जल्द ही वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। इस बार भले ही इसका पूरा लाभ शहर को नहीं मिले। लेकिन, अगली बरसात में तेजी से बारिश का पानी निकाल दिया जाएगा। -राजेश मीणा, एमडी, बीआरजेपी

अभी चल रहा

1. पुनाईचक : 1165 एचपी

2. संदलपुर : 300 एचपी

3. पुरानी पहाड़ी : 898 एचपी

4. आरएमआरआई : 158 एचपी

5. एसपी वर्मा रोड : 431 एचपी

खबरें और भी हैं...