युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
पटना। लड़कियों पर बढ़ते अपराध के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी में कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि देश और राज्य में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना व सासाराम में बलात्कार की घटना शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से राज्य में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बनी है, उसके बाद से बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। मार्च में चुन्नू सिंह, मृणाल अनामय, नीरज यादव, गुंजन पटेल, राकेश यादव, विकास विशाल, राहुल कुमार, दौलत इमाम आदि शामिल थे।