पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठ परिषद की बिहार इकाई का पुनर्गठन

श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठ परिषद की बिहार इकाई का पुनर्गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|श्रीगोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के निर्देश पर मंगलवार को पीठ परिषद की बिहार इकाई का पुनर्गठन हुआ। पुरी से पटना पहुंचे पीठ परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी जितेंद्र महापात्र व मनोज रथ ने इसकी घोषणा की। प्रथम चरण में 11 पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। इसमें पीठ परिषद के प्रदेश संरक्षक के रूप में विनोद कुमार राय और पीसी झा का मनोनयन हुआ है।

महिलाओं के संगठन आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रो. इन्दिरा झा बनी रहेंगी। जबकि पीठ परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह को पुनः मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मनोज कुमार ठाकुर को प्रदेश महामंत्री, युवाओं के संगठन आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विकास, प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन प्रमुख की जिम्मेवारी जयप्रकाश झा, रामानंद झा और अमरनाथ मिश्र को दी गई है। इसी तरह राम राज्य परिषद के केंद्रीय सदस्य के रूप में डाॅ. उपेंद्र नाथ पांडे का चयन किया गया। जितेंद्र महापात्र ने बताया कि सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 30 सितंबर को पटना में शपथ दिलाएंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य 29 सितंबर को पटना पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...