शोध के लिए गहन अध्ययन की आवश्यकता
फुलवारीशरीफ | विश्व स्तर के शोध कार्यों के लिए नई तकनीक के प्रयोग से तथ्यों का व्यापक विश्लेषण करने की आवश्यकता है। आज डाटा बहुत है लेकिन प्रामाणिक डाटा जुटाना और उससे विश्वसनीय परिणाम प्राप्त करने के लिए शोधकर्ताओं को रिसर्च मैथोलॉजी का ज्ञान आवश्यक है। ये बातें एम्स पटना के निदेशक डॉ प्रभात कुमार सिंह ने दो दिवसीय एविडेंस बेस्ड मेडिसिन एंड रिसर्चर मैथोलॉजी पर आधारित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहीं।