शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध
पटना सिटी | शिक्षा विभाग द्वारा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के पद को समाप्त किए जाने के विरोध में बिहार राज्य अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलन के दूसरे चरण में पटना सिटी के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। संघ के प्रदेश महासचिव डाॅ. भोला पासवान, सूर्यकांत गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, श्रीकांत मौआर, असीम कुमार मिश्र, मणिकांत सिन्हा, रजनीश कुमार, प्राचार्य प्रमोद कुमार आदि शामिल हुए। शिक्षकों ने सरकार से उक्त आदेश को वापस लेने की मांग की।