जहां प्रेम होता है, वहीं प्रकट होते हैं परमात्मा
पटना | विद्युत बोर्ड कॉलोनी राजवंशी नगर में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय रामकथा का उद्घाटन एचएन देवा, राजाराम राय व एसएसपी सिंह ने किया। कथा के तीसरे दिन आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने जबतक बाबा को कांवर चढ़ाया नहीं और संकट से मुझको बचाना भजनों से कथा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान जन्म के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि क्यों हनुमान को शंकर सुवन केशरी नंदन और पवनसुत कहा जाता है।