पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अब गर्मी में भी सहज है मोतियाबिंद का ऑपरेशन

अब गर्मी में भी सहज है मोतियाबिंद का ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज भी कई लोग सोचते हैं कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन जाड़े में ही कराना चाहिए, जबकि अब टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गई है कि मरीज जाड़ा ही नहीं, गर्मी और बरसात में भी ऑपरेशन करा सकते हैं। इसमें कोई खतरा नहीं है। पहले पुरानी तकनीक के कारण बड़ा चीरा लगाना पड़ता था। कई टांके लगाने पड़ते थे। सूई देनी पड़ती थी। इस पुरानी तकनीक में इन्फेक्शन का खतरा रहता था, जबकि अब तकनीक बिल्कुल बदल गई है। अब कोई सूई नहीं दी जाती। टांका भी नहीं लगता। डॉक्टर जिस मशीन से देखते हैं, वह अत्यंत आधुनिक आ गई है। पहले टॉर्च जलाकर देखा जाता था। चीरा भी बहुत छोटा किया जाता है। यह 2.2 एमएम से भी छोटा होता है। इसीलिए कोई इन्फेक्शन का खतरा नहीं होता। आप दूसरे दिन से ही अपना काम कर सकते हैं। किसी भी करवट सो सकते हैं। सिर्फ स्नान करने में थोड़ा परहेज जरूरी होता है। हम सिर के ऊपर से स्नान करने को हफ्ते भर के लिए मना करते हैं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन में समय भी अब पहले की तुलना में बहुत कम लगता है। इसीलिए जिन्हें मोतियाबिंद की शिकायत है, वे गर्मी के दिनों में भी ऑपरेशन करा सकते हैं।

डॉ. शशि मोहनका

नाला रोड, पटना

खबरें और भी हैं...