पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अक्षय तृतीया आज, 11 साल बाद बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

अक्षय तृतीया आज, 11 साल बाद बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| अक्षय तृतीया बुधवार को है। इसबार अक्षय तृतीया विशेष संयोग लेकर आया है। माना जा रहा है कि 11 साल बाद अक्षय तृतीया पर 24 घंटे का सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस वजह से खरीदारी सहित दूसरे शुभ कार्यों के लिए यह सर्वोत्तम माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ इस दिन रवि योग और आयुष्मान योग भी बन रहा है। ज्योर्तिवेद विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. राजनाथ झा के अनुसार अक्षय तृतीया को किया गया कोई भी सत्कर्म अक्षुण्ण रहता है। इस दिन लोग भगवान का पूजन करते हैं और लोगों को शर्बत पिलाते हैं और सोना आदि खरीदते हैं। वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि का आरंभ 18 अप्रैल की सुबह 4.47 बजे से हो रहा है। यानी इस समय से अक्षय तृतीया लगेगी और अगले दिन सुबह 3.3 बजे तक रहेगी।

खबरें और भी हैं...