अपराधियों के मन में प्रशासन का डर जरूरी
पटना|प्रशासन का भय अपराधियों और बलात्कारियों के मन से खत्म हो गया है। इसका नतीजा है कि आज हमारे देश में न तो छोटी बच्ची सुरक्षित है और न ही महिलाएं। बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकना आवश्यक है। ये बातें मंगलवार को करगिल चौक पर हिंदी प्रगति समिति की उपाध्यक्ष डॉ. सविता सिंह नेपाली ने कहीं। बढ़ते अपराधों पर विरोध जताने के लिए सविता सिंह और राजधानी की साहित्यकार और अन्य महिलाएं करगिल चौक पर धरने पर बैठीं। मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर भरत कौशिक, ज्योति स्पर्श, सुनील सिंह, राकेश रंजन, डॉ. उषा किरण खान, नीलिमा सिंह, नम्रता, शकुंतला, अर्पणा कुमारी ने अपनी बातें रखी।