पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सख्ती... लाउडस्पीकर व प्रेशर हॉर्न बजाने पर 34 हजार जुर्माना वसूला

सख्ती... लाउडस्पीकर व प्रेशर हॉर्न बजाने पर 34 हजार जुर्माना वसूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | प्रेशर हार्न और लाउडस्पीकर बजाने वाले चालकों से बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने 34 हजार रुपए जुर्माना वसूला। ट्रैफिक एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि पहले चरण में करगिल चौक, डाकबंगला चौराहा, हड़ताली मोड़ और सगुना मोड़ पर गाड़ियों में प्रेशर हार्न और लाउडस्पीकर लगाने व बजाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 34 चालकों से 34 हजार जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही प्रेशर हॉर्न और लाउडस्पीकर को हटाया गया है। उन्होंंने लोगों से गाड़ियों में लगे प्रेशर हॉर्न और लाउडस्पीकर हटाने की अपील की ताकि शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...