नोटिस... सड़क पर बस खड़ी करने वाले स्कूल प्रबंधन पर होगा केस
पटना | सड़क पर बस खड़ी करने वाले स्कूल प्रबंधन पर ट्रैफिकक पुलिस अब केस करेगी। इसके लिए ट्रैफिक एसपी ने राजधानी के 27 स्कूलों के प्रबंधन को नोटिस दे दिया है। केस करने से पहले पुलिस उन सड़क पर खड़ी स्कूल बसों का मोबाइल से तस्वीर लेगी। नए ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्रा ने बताया कि 27 स्कूलों को नोटिस भेज दिया गया है। अगर नोटिस के बावजूद वे नहीं माने तो केस तय है।