पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जगह खाली करने का दिया निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमसीएच में डोयन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च फाउंडेशन की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। पीपीपी मोड पर डोयन के साथ पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांच की व्यवस्था हुई थी। इसके साथ 6 मार्च 2008 में 10 साल के लिए करार हुआ था। पर समीक्षा में पाया गया कि इनका कार्य संतोषजनक नहीं है। इसलिए इनके साथ अनुबंध का रिन्युअल नहीं किया है। चिकित्सकों के अनुसार इन्हें वह सब जांच कम खर्च पर करनी थी जो जांच पीएमसीएच में उपलब्ध नहीं हैं। पर मरीज के पहुंचने पर ये पीएमसीएच में उपलब्ध जांच भी कर देते थे। इसके अलावा ये लोग हर वार्ड में टेबल लगाकर कलेक्शन करना शुरू कर दिए थे। मरीजों को भी अब बताया जा रहा है कि कैंपस में कोई डोयन बताकर जांच करने आता है तो वहां नहीं कराएं। क्योंकि उनका अनुबंध खत्म हो गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत जमैयार ने बताया पीएमसीएच में जांच बंद करने और जगह खाली करने की सूचना डोयन को 5 अप्रैल को ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद ये लोग जांच करना बंद नहीं किए थे। पीएमसीएच में अधिकांश जांच नि:शुल्क हो रही है।

पीएमसीएच में जांच करने वाली डोयन डायग्नोस्टिक से करार खत्म

जगह नहीं खाली की तो होगी कार्रवाई

हालांकि इन्हें जगह खाली करने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। यदि जगह नहीं खाली करेंगे तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएमसीएच में जगह की कमी है। नेत्र विभाग के विपरीत इनका कलेक्शन सेंटर हैं। उस जगह को खाली कर बुधवार को चाबी दिया है। वहां न्यूरो मेडिसिन का ओपीडी शुरू किया जाएगा। क्योंकि न्यूरो मेडिसिन के ओपीडी में मरीजों की भीड़ इतनी है कि वहां मरीजों को बैठने के लिए भी जगह नहीं है। डोयन को एक जगह चर्म रोग विभाग के पास भी दिया गया है। उसे भी खाली करना है।

खबरें और भी हैं...