अगरतला से ट्रक से आ रही 56 लाख के गांजा की खेप जंदाहा में बरामद
अगरतला से ट्रक से आ रही 56 लाख कीमत की गांजा की खेप को जंदाहा में डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने बरामद किया। साथ ही ट्रक चालक सुखदीप सिंह (बरनाला, पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया चार दिन पहले अगरतला में ट्रक पर गांजा को लोड किया गया था। उसे हाजीपुर के आसपास डिलीवरी देनी थी। मंगलवार देर रात जंदाहा में जब ट्रक को घेर कर चेक किया गया तो ट्रक के पिछले हिस्से में बने तहखाने में 261 किलो गांजा को 22 पैकेट में रख कर छिपाया गया था।