विपरीत परिस्थिितयों में भी बनाए रखें धैर्य
पटना। स्टेट बैंक में फॉयर सर्विस वीक चल रहा है। 14-20 अप्रैल तक चलनेवाले इस विशेष सप्ताह में एलएचओ में मॉक ड्रिल समेत कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। पटना सर्किल के सीजीएम संदीप तिवारी ने इस आलोक में एसबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितयों में धैर्य और अनुशासन बनाये रखने की अपील की। बैंक के फॉयर ऑफिसर प्रवीण कुमार यादव ने टेक्नीकल पहलुओं की ट्रेनिंग दी। सायरन और चेतावनी तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के बारे में भी बताया गया।