पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएमपी 1 के कैंप को हटा खाली करें जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस मुख्यालय ने बीएमपी-1 (गोरखा) के कैंप को हटा कर जगह खाली करने के आदेश दिए हैं। दरअसल पशुपालन विभाग (वेटनरी कॉलेज) की जमीन पर बीएमपी-1 का कैंप है। हाईकोर्ट ने इस जगह को खाली करने का फैसला दिया है। इसी के आधार पर मुख्यालय ने तीन दिनों में कैंप को हटाने को कहा है। बदले हालात में अब कैंप को समीप ही बीएमपी 5 में अस्थायी रुप से शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर बुधवार को बीएमपी 1 के कमांडेंट निलेश कुमार व अन्य अफसरों के साथ बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह आदि ने भी संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। इधर गृह विभाग के साथ बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय व अन्य आला अफसरों की उच्चस्तरीय बातचीत में बीएमपी 14 के बगल में खाली पड़े 9 एकड़ जमीन में बीएमपी 1 का कैंप बनाने को लेकर विचार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कैंप को नए जगह पर शिफ्ट करने में दो से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है। एयरपोर्ट से सटे इलाके में बीएमपी की 4 बटालियन (5, 10, 14 आैर 1) का मुख्यालय व कैंप है।

बीएमपी 1 को खाली करने के लिए निरीक्षण करते अधिकारी।

सीएम की सुरक्षा में तैनात है बटालियन

बिहार के बंटवारे के बाद बीएमपी की सबसे बेहतरीन बटालियन बीएमपी 1 की स्थिति खानाबदोश जैसी है। 18 वर्षों में भी इसे स्थायी कैंप नहीं मिल सका है। विभाजन से पहले इसका मुख्यालय रांची था। पटना आने पर वेटनरी कॉलेज के बगल की जमीन पर जगह दी गई। बटालियन, बिपुए व अन्य स्तरों से लगातार अनुरोध किए जाने पर काफी पहले इसे राजीवनगर में जगह आवंटित करने की बात कही गई थी। हालांकि हुआ कुछ नहीं। विदित हो कि राज्य में उच्चस्तरीय सुरक्षा या ऑपरेशन में बीएमपी 1 का इस्तेमाल किया जाता है। सीएम की सुरक्षा में यही बटालियन तैनात है।

स्थायी कैंप के जल्दी जगह आवंटित हो

बीएमपी 1 को स्थायी कैंप के लिए जल्दी जगह आवंटित किया जाए। लंबे समय से इसकी मांग की जाती रही है। स्थायी जगह नहीं होने से हर स्तर पर परेशानी होती है। मृत्युंजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, बिहार पुलिस एसोसिएशन

खबरें और भी हैं...