डॉ. फैयाज की हत्या की जांच की मांग
पटना |इंसाफ मार्च के नाम से निकली प्रोटेस्ट मार्च बुधवार को पटना यूनिवर्सिटी से शुरू होकर करगिल चौक तक गई। इस मार्च में कटिहार मेडिकल कॉलेज के डॉ फैयाज की हुई हत्या की जांच की मांग की गई है। रैली का नेतृत्व डॉ फैयाज की मां कर रही थीं और लगभग 150 लोग रैली में शामिल हुए। डॉ फैयाज आलम कटिहार मेडिकल कॉलेज में अपने कमरे में मृत पाए गए। मार्च में लोगों की मांग थी कि फैयाज की हत्या की जांच सीबीआई द्वारा हो, हॉस्टल में उनके कमरे को सील किया जाए और फैयाज के घरवालों को उचित मुआवजा दिया जाए। मार्च के संयोजन मेंं करण कुमार, अक्षत कुमार, शिवम सोनी, अमरजीत कुमार और अन्य कर रहे हैं।