पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरपीएफ के 156 जवानों को सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में क्राइम कॉन्फ्रेंस के बाद आयोजित समारोह में सराहनीय योगदान के लिए रेलवे सुरक्षा बल के कुल 156 जवानों को सम्मान मिला। रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कांफ्रेंस में पूर्व मध्य रेल के सभी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल सुरक्षा आयुक्त, सुरक्षा आयुक्त, प्रशिक्षण केन्द्र मोकामा एवं मुख्यालय के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कॉन्फ्रेंस के बाद पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली प्रेक्षागृह में सुरक्षा विभाग द्वारा रेल सप्ताह पुरस्कार का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न कार्य स्थलों पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी तथा आरक्षी सहित 156 रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक रवींद्र वर्मा ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...