नाबालिग से गैंगरेप मामले के दो आरोपियों का सरेंडर
जीपीओ के पास नालंदा की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों मोनू चौधरी और बउआ को गिरफ्तार करने के लिए जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने एसआईटी गठित की थी। फसाहत की मैदान निवासी मोनू और गायघाट के बउआ को गिरफ्तार करने के लिए दोनों के घर से लेकर ठिकाने तक पुलिस छापेमारी कर रही थी। दोनों ने चुपके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गैंगरेप की यह घटना 14 अप्रैल की रात को हुई थी। घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बुद्धमार्ग निवासी फेकन और जक्कनपुर के छोटू को गिरफ्तार कर लिया। छोटू और फेकन ने इसमें मोनू और बउआ के शामिल होने की बात पुलिस को बताई थी।