पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाइपास के नर्सिंग होम में छापा, कई कमियां मिलीं

बाइपास के नर्सिंग होम में छापा, कई कमियां मिलीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपास स्थित एक नर्सिंग होम में औषधि नियंत्रक की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। नर्सिंग होम में कई कमियां मिली हैं। टीम ने पाया कि 24 घंटे कोई चिकित्सक नहीं है। किसी चिकित्सक के साथ करार भी नहीं है। जो डॉक्टर सेवा देने के लिए आते हैं उनकी योग्यता क्या है उसकी भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। नर्सिंग में जो दवा दुकान है उसमें फार्मासिस्ट नहीं है। दवा का क्रय और बिक्रय बिल भी नहीं दिखाया गया, जिससे पता चले कि किस तरह की दवा दुकान से मरीजों को बेची जाती है और किस कीमत पर। इसके अलावा यह भी पता नहीं चला कि ये लोग दवा कहां से खरीद कर लाते हैं। टीम में डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत, राजेश गुप्ता, संजय पासवान, लक्ष्मण कुमार आदि थे। डॉ. विक्रांत ने बताया कि जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. पीके झा ने कहा कि जिला में चल रहे नर्सिंग होम में जांच करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...