सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर की आईजी बनीं चारु सिन्हा ने संभाला पदभार
पटना | 1996 बैच की आईपीएस अफसर चारु सिन्हा (तेलंगाना कैडर) को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का नया आईजी बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। साथ ही पूर्व आईजी एमएस भाटिया को विदाई दी गई। भाटिया का स्थानांतरण सीआरपीएफ के दिल्ली मुख्यालय में आईजी (प्रशासन) के पद पर हुआ है।