पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शराब की हाेम डिलिवरी करने जा रहे थे दो धंधेबाज, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

शराब की हाेम डिलिवरी करने जा रहे थे दो धंधेबाज, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने राजीवनगर थाना इलाके के रोड नंबर 15 व सीपीडब्लूडी दफ्तर के पीछे एक बोलेरो से 125 बोतल शराब जब्त की। साथ ही दो सप्लायरों शंभू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 99, रॉयल चैलेंज की 24 और अफसर च्वॉइस की 2 बोतलें हैं। बरामद शराब पंजाब और हरियाणा की है। जब्त बोलेरो बीआर 46 बी-8856 गौतम कुमार के नाम से है। इसका निबंधन जमुई डीटीओ में हुआ है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन के बारे में छानबीन करने में जुटी है।

दीघा का सोनू व नेपालीनगर का राहुल झारखंड, हरियाणा व पंजाब से शराब मंगवाता है। फिर होम डिलिवरी कराता है। दीघा के घुड़दौड़ निवासी शंभू और राजीवनगर रोड 15 के अरविंद के गिरफ्तार होने के बाद से दोनों सरगना फरार हैं। पुलिस जब्त मोबाइल को खंगाल रही है।

पुलिस को देख बढ़ा दी रफ्तार

एसएसपी मनु महाराज को सूचना मिली एक बोलेरो रोड नंबर 15 के पास बहुत देर से खड़ी है। उन्होंने इसकी जानकारी थानेदार राेहन कुमार को दी। थानेदार पुलिस काे लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बोलेरो के चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। शक होने के बाद पुलिस ने उस बोलेरो को पकड़ लिया।

दो का नाम आ रहा सामने

झारखंड के कारोबारी के नाम पर हरियाणा से बुक कराई गई थी शराब

पटना | खुसरुपुर के बैकटपुर मंदिर के पास डाक पार्सल लिखे कंटेनर से करीब 45 लाख की विदेशी शराब जब्त होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि शातिरों ने शराब की बुकिंग झारखंड के किसी कारोबारी के नाम से कराई थी जबकि उसपर लदे चोकर व खल्ली फतुहा के किसी व्यापारी के नाम से बुक हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अवैध धंधे से जुड़े पटना के दो धंधेबाजों का नाम आ रहा है। जांच प्रभावित होने की वजह से पुलिस दोनों का नाम बताने से मना कर रही है।

खबरें और भी हैं...