पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ट्रांसफार्मर से उठी चिनगारी से शोरूम व रूई गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

ट्रांसफार्मर से उठी चिनगारी से शोरूम व रूई गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान उठी चिनगारी से पास में स्थित रूई गोदाम में आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग ने चादर, बेड शीट, सोफा व फर्निशिंग आइटम के शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। कदमकुआं स्थित चूड़ी मार्केट में शिवजी मंदिर के पास स्थित उमेश कुमार के होम डिकोर नामक शोरूम और उनके ही रुई गोदाम में बुधवार को लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। पास की दो छोटी दुकानों को भी नुकसान हुआ। आग बुझाने में दुकानदार भी मामूली रूप से घायल हो गए। देर से दमकल आने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। एक-एक कर 10 दमकल पहुुंचे। अग्निशमन विभाग के डीजी रवींद्र कुमार, सिटी एसपी सेंट्रल डी. अमरकेश व सदर एसडीओ भवेश मिश्रा भी पहुंचे। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग सबसे छत पर स्थित रूई गोदाम में लगी। जब तक दुकानदार और उसके स्टाफ कुछ समझ पाते, सीढ़ी पर रखी रूई में भी आग पकड़ ली। उसके बाद शोरूम में रखी चादर, सोफा के कपड़े आदि को भी चपेट में ले लियाा। दुकानदार व स्टाफ जान बचाकर दुकान से निकले। आसपास के दुकानदारों ने भी शटर गिरा दिया और बाहर निकल गए। एक साथ कई दमकलों से फायरकर्मी आग बुझाने लगे। स्थानीय लोगों ने भी फायरकर्मियों की मदद की। पड़ोस के घरों की टंकी खाली हो गई। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खास गुस्सा था कि दमकल करीब 45 मिनट देर से पहुंचा।

कदमकुआं के चूड़ी मार्केट में शोरूम और रूई के गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।

बिजली बंद कर दी गई, रोक दी ट्रैफिक

जहां पर आग लगी थी, पास में ही बिजली का तार भी था। फौरन इलाके की बिजली को काट दिया गया। कदमकुआं थानेदार अजय कुमार व पुलिसकर्मियों ने दोनों ओर ट्रैफिक को बंद कर दिया जिससे चूड़ी मार्केट के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने चूड़ी मार्ग से जाने वाले वाहनों को दूसरे रूट में डायवर्ट कर दिया। इससे नाला रोड, बारीपथ पर जाम लग गया था। आग बुझने के बाद बंद ट्रैफिक को खोला गया।

एसबीआई में मॉक ड्रिल कर रहे थे, वहीं से भागे

फायर अफसर अरविंद कुमार ने बताया कि जिस वक्त घटना की सूचना मिली, फायरकर्मी एसबीआई मेन ब्रांच में मॉक ड्रिल कर रहे थे। वहीं से सभी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ,अगर समय पर नहीं पहुंचते तो अन्य दुकानें भी जल जातीं। बकौल अरविंद आग लगने की वजह पास में स्थित ट्रांसफार्मर को ठीक करने दौरान उठी चिनगारी है। दुकानदार उमेश ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है। अगलगी से बर्बाद हो गया।

खबरें और भी हैं...