होटल में ढाई माह से रह रहे वृद्ध की मौत
पटना | एग्जीबिशन रोड स्थित होटल राजकुमार के कमरा नंबर 301 के बाथ रूम से 66 साल के रमेश चंद्र अधोकिया की लाश बरामद की गई। वह होटल में पिछले ढाई माह से रह रहे थे। उनका सालिमपुर अहरा में मकान है। उनकी प|ी व बच्चे नहीं है। वे होटलों में रहते थे। किराए से आई रकम से खर्च चलाते थे। गांधी मैदान थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि बाथरूम में पैर फिसलने से गिरने से मौत की संभावना है।