पंखा गिरा, बाल-बाल बचे सब जज 12
पटना | पटना सिविल कोर्ट के सब जज 12 र|ेश्वर कुमार सिंह उस समय अपने चैंबर में बाल-बाल बच गए जब छत से पंखा नीचे गिर गया। वे एक युवक का बयान धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दर्ज कर रहे थे कि अचानक छत में लटका सिलिंग फैन बीच में टेबुल पर आ गिरा। पंखा अंग्रेजों के जमाने का काफी पुराना और वजनी था। यदि यह पंखा शरीर पर गिरता तो गंभीर चोटें पहुंच सकती थीं।