सिविल कोर्ट के सब जज चतुर्थ का बहिष्कार
पटना | पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने सब जज चतुर्थ के न्यायालय में अगले निर्णय तक के लिए काम नहीं करने का फैसला लिया। जिला अधिवक्ता संघ भवन में हुई बैठक में वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे सब जज 4 शशिकांत राय की अदालत में काम नहीं करेंगे। बैठक में वकीलों ने कहा कि सब जज अभद्रतापूर्वक पेश आते हैं और न्यायिक कार्यों के निष्पादन में मनमानी करते हैं।