पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नए उत्पाद अधिनियम की विशेष अदालत में पहले मामले में सुनवाई पूरी, फैसला 28 को

नए उत्पाद अधिनियम की विशेष अदालत में पहले मामले में सुनवाई पूरी, फैसला 28 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | नए उत्पाद अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश परशुराम सिंह यादव ने पहले मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला 28 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। 20 फरवरी, 2017 को कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी के एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की और शराब की बोतलें बरामद करने का दावा किया था। साथ ही पुलिस ने उस फ्लैट में सेक्स रैकेट भी चलने का दावा किया था। पुलिस ने जांच के बाद फ्लैट के मालिक रामचंद्र सिंह और एक महिला के खिलाफ नए उत्पाद अधिनियम और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले में फैसला 28 अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...