आरएफएस : निफ्ट सिचुएशन टेस्ट 29, 30 और 1 मई को
पटना| सुमति पैलेस बोरिंग रोड स्थित आरएफएस एकेडमी ऑफ डिजाइन में निफ्ट सिचुएशन टेस्ट के लिए वर्कशॉप आयोजित है। इसमें वैसे छात्र हिस्सा लेंगे जो पहले चरण में पास हुए हैं। 80% वेटेज वाली लिखित परीक्षा हो चुकी है। अब सिचुएशन टेस्ट (20% वेटेज) के लिए प्रैक्टिकल जांच 29, 30 अप्रैल और 1 मई को होगी। 2 घंटे की समय सीमा है। छात्र संस्थान में नामांकन के लिए आ सकते हैं। यहां उन्हें बेसिक शेप से लेकर थ्रीडी मॉडल मेकिंग, पेपर मैनीपुलेशन पढ़ाए जाएंगे। चेयरमैन प्रो. राज चित्रकार ने बताया कि 16 फैकल्टी की टीम 2019 सेशन के लिए प्रशिक्षित करेंगे।