पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एएन सिन्हा फैकल्टी एसो. ने कार्यकलाप पर उठाया सवाल

एएन सिन्हा फैकल्टी एसो. ने कार्यकलाप पर उठाया सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज फैकल्टी एसोसिएशन ने संस्थान के कार्यकलापों पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन की ओर से विभिन्न मुद्दों पर निदेशक के साथ वार्ता की गई। एसोसिएशन के कन्वेनर हबीबुल्लाह अंसारी और राजीव कमल कुमार ने बताया कि निदेशक से वार्ता में एनुअल रिपोर्ट के प्रकाशन में देर, एकेडमिक कमेटी मीटिंग के नहीं होने जैसे सवाल उठाए गए हैं। संस्थान में परचेज, बिल्डिंग मेंटेनेंस रिपेयर कमेटी की सलाह के बिना वित्तीय कामकाज किए गए। एकेडमिक कमेटी की बैठक डेढ़ साल से नहीं हुई है। कुछ बातों पर सहमति बनी है जबकि कुछ बातों पर सहमति नहीं बन पाई।

खबरें और भी हैं...