पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छात्र संगठनों ने लाठीचार्ज के विरोध में कॉलेज बंद कराए

छात्र संगठनों ने लाठीचार्ज के विरोध में कॉलेज बंद कराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पटना विवि में छात्रसंघ के सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को छात्र संगठनों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया। पटना और मगध विवि के सभी कॉलेजों को बंद कराया। पीयू में कार्यालय और कॉलेजों को बंद कराया। हालांकि वहां चल रही परीक्षाओं को प्रभावित नहीं किया।

पटना विवि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण में संयुक्त सचिव मो. असजद चांद सहित लगभग 16 काउंसलर्स ने शपथ नहीं ली थी। एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को पीयू छात्रसंघ के इन सदस्यों के लिए हम छात्र संगठन समानांतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे। उधर, एमयू में खराब एकेडमिक माहौल, स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्य पूनम चौधरी को कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। तब प्राचार्या ने 17 अप्रैल को छात्रों के मसले को कुलपति के समक्ष बैठक में रखने का भरोसा दिलाया। छात्रों ने बीडी कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स को भी बंद कराया बंद में एआईएसएफ, आइसा, जन अधिकार छात्र परिषद, छात्र जदयू, एनएसयूआई, छात्र राकांपा, एसएफआई, एआईडीएसओ, पीडीएसएफ, दिशा शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...