पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गरीब बच्चों के दाखिले के लिए 23 को होगी लॉटरी

गरीब बच्चों के दाखिले के लिए 23 को होगी लॉटरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी स्कूलों में अभिवंचित व गरीब वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए पटना जिले में कुल 10 हजार आवेदन आए हैं। इन बच्चों के दाखिले के लिए 23 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। जिनकी लॉटरी निकलेगी, उनका नामांकन होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के लिए विभिन्न स्कूलों में 6000 सीटें हैं। शुक्रवार को डीएम कुमार रवि ने गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत नामांकन के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें पोर्टल एप www.schooglink.com की समीक्षा की गई।

इस दौरान डीएम ने पाया कि 438 स्कूलों में से 206 ने ही पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीट का ब्योरा अपलोड किया है। डीएम ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रबंधकों को निर्देश दिया कि 16 अप्रैल तक सीट अपलोड करें। डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों का भ्रमण कर गरीब बच्चों का नामांकन कराएं, जो विद्यालय नामांकन करने में आनाकानी करते हैं, उनकी सूचना जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को दें, ताकि उनपर कार्रवाई हो सके।

खबरें और भी हैं...