जनहित याचिका दाखिल करने के नियम बताए
पटना| दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस की ओर से जनहित याचिका विषय पर कार्यशाला हुई। समन्वयक डॉ. पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता जेम्स एम. तथा अधिवक्ता सोनू कुमार शर्मा ने छात्रों को जनहित याचिका से जुड़े प्रयोगों, प्रक्रियाओं, नियम आदि से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि विधि संकाय के 220 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संकाय के अध्यक्ष प्रो. संजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जनहित याचिका को दाखिल करने के नियमों को छात्रों को बताया गया। डॉ. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार दास, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. देवनारायण सिंह आदि मौजूद थे।