‘दीन बचाओ-देश बचाओ कॉन्फ्रेंस का मकसद भाईचारे को मजबूत करना’
पटना| दीन यानी धर्म बचाओ-देश बचाओ कॉन्फ्रेंस का मकसद आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है। देश में जो भी ताकतें पिछले कुछ वर्षों से नफरत फैला रही हैं, उन्हें सचेत करना है। इमारत-ए-शरिया के नाजिम मौलाना अनिसुर रहमान कासमी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि इमारत-ए-शरिया की ओर से 15 अप्रैल को 1 बजे दिन से गांधी मैदान में यह कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है। यह सम्मेलन गैर-राजनीतिक है। इमारत के अमीर-शरियत हजरत मौलाना सैयद वली रहमानी की अध्यक्षता में सम्मेलन में विभिन्न धर्मों और मिल्ली संस्थाओं के प्रमुख लोगों को खिताब करेंगे।