पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • राज्य के 12 संग्रहालयों में पुरातत्व वस्तुओं के रखरखाव पर सरकार से मांगा जवाब

राज्य के 12 संग्रहालयों में पुरातत्व वस्तुओं के रखरखाव पर सरकार से मांगा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राज्य के 12 संग्रहालयों में पुरातत्व वस्तुओं के रखरखाव में बरती गई लापरवाही पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका को सुनते हुए उक्त आदेश दिए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने खुद बहस करते हुए आरोप लगाया कि राज्य के एक दर्जन म्यूजियम में रखी पुरातत्व वस्तुओं के संग्रह एवं उन्हें संधारित करनेवाले रजिस्टर का रखरखाव सही ढंग से नहीं होता है। याचिकाकर्ता के आरोपों की पुष्टि राज्य के महालेखाकार कार्यालय की ओर से दायर जवाबी हलफनामे के जरिए भी की गई। महालेखाकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि राज्य के म्यूजियम को संग्रह की गई पुरातत्व वस्तुओं के रखरखाव व प्रबंधन हेतु कोई ठोस नीति नहीं है। अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

खबरें और भी हैं...