मधुमेह मुक्त धरा के वेदांत संकल्प का लोकार्पण
पटना | मधुमेह मुक्त धरा का वेदांत संकल्प पुस्तक का लोकार्पण शुक्रवार को भारती मंडपम में हुअा। डॉ. शंकर चरण त्रिपाठी ने इस पुस्तक के बारे में बताया। उन्होंने मधुमेह के बारे में भी लोगों को कई जानकारी दी। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विन्देश्वर पाठक, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. वंदना झा, चितरंजन गगन, यूपी के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबरेवाल आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. पंकज पांडेय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अजीत शुक्ला थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव नारायण ने किया।