सामयिक परिवेश संस्था ने निकाला कैंडल मार्च
सामयिक परिवेश संस्था की ओर से शनिवार को इनकम टैक्स गोलंबर के पास कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने जेपी की प्रतिमा के सामने भी कैंडल जलाया। समाजसेवी ममता मेहरोत्रा ने कहा कि आज के समय में हमें सिर्फ जस्टिस नहीं चाहिए। लोगों की अपनी सोच और मानसिकता में भी बदलाव लाना होगा। महिलाओं पर सभी जगह अत्याचार हो रहा है। कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। सभी ने आसिफा के साथ मंदिर में हुई घटना की निंदा की। कहा-इस तरह की घटनाएं कहीं से भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। फाइस्ट अगेंस्ट रेप संस्था की अाेर से भी कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम संयोजक मधुकर रंजन, गीता सिंह, अनामिका भारद्वाज, कृति धरा, गीता यथार्थ सहित कई अन्य लोगों ने कठुआ में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना की निंदा की। दूसरी ओर हिन्दू महासभा की ओर से करगिल चौक पर सासाराम में छह वर्षीय दलित बच्ची के साथ बलात्कार के घटना के विरोध में प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में विनोद राठौर, अरुण कुमार, रोहित राज,रितू राज, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अविनाश गुप्ता, आयुष कुमार, नीरज कुमार, आलोक कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।