पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • विज्ञान शिक्षा के बजट में कटौती व अवैज्ञानिक चिंतन का किया विरोध

विज्ञान शिक्षा के बजट में कटौती व अवैज्ञानिक चिंतन का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से मार्च फॉर साइंस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।

पटना | ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से अंधविश्वास के खिलाफ शनिवार को एनआईटी मोड़ से भगत सिंह चौक तक मार्च किया गया। अंधविश्वास, अवैज्ञानिक चिंतन के प्रसार, विज्ञान, शिक्षा बजट में कटौती, साक्ष्य पर आधारित तथ्यों को नकारने के खिलाफ मार्च का आयोजन किया गया।

लोगों ने विज्ञान के समर्थन में खड़े हों, विज्ञान शिक्षा बजट में कटौती नहीं चलेगी, अंधविश्वास अवैज्ञानिक चिंतन के प्रसार पर रोक लगे, विज्ञान शांति के लिए युद्ध के लिए नहीं है, विज्ञान प्रगति के लिए, विज्ञान समाज के लिए आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में अवैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा दिया जा रहा है। विज्ञान शिक्षा बजट में कटौती की जा रही है। विज्ञान आज गहरे संकट में है। हमारे देश में भी काल्पनिक, गौरवशाली अतीत के बारे में हास्यास्पद दावे किए जा रहे हैं। इस मार्च में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. भारती एस. कुमार, प्रो. रमाशंकर आर्य, डॉ. पीएनपी पाल, डॉ. अहमद अंसारी, डॉ. दिवाकर तेजस्वी, प्रो. अरुण कुमार, रामबाबू आर्य, संतोष कुमार, उमेश पंडित, जोसेफ जॉन, सुनील कुमार सिंह, शशि भूषण, अंशुमन, साधना मिश्रा, अनामिका सहित कई अन्य लोग इस मार्च में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...