पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पुसू पदाधिकारियों ने दृष्टिहीन छात्रावास का निरीक्षण

पुसू पदाधिकारियों ने दृष्टिहीन छात्रावास का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पटना कॉलेज के दृष्टिहीन छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां छात्रों ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के सामने छात्रावास से जुड़ी समस्याएं बताई। वहां साफ सफाई का अभाव है और शौचालय की स्थिति जर्जर है। इसके अलावा छात्रावास में सफाई कर्मचारी भी नियुक्ति नहीं है जिससे वहां वाटर टैंक गंदा पड़ा हुआ है। पुसू अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने छात्रों को आश्वासन दिया कि छात्रावास की समस्याओं को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पीयू छात्रसंघ कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अांबेडकर की जयंती भी मनाई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योशिता पटवर्धन, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, दरभंगा हाउस प्रतिनिधि सोशल साइंस कुमार सत्यम, पटना कॉलेज प्रतिनिधि आशीष पुष्कर, बीएन कॉलेज प्रतिनिधि मधुसूदन मुकुल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...