पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में बिजनेस प्लान है तो आईआईटी में मौका

इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में बिजनेस प्लान है तो आईआईटी में मौका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) पटना ने इन्क्यूबेशन सेंटर के सातवें बैच के लिए आवेदन मांगा है। छात्र, फैकल्टी या अन्य कोई भी व्यक्ति मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक है। 31 मई तक मिले बिजनेस प्लान के आवेदनों को इन्क्यूबेशन सेंटर सातवें बैंच के लिए विचार करेगा। इसके बाद सेलेक्टर स्टार्टअप्स की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। स्टार्टअप के लिए आवेदन करनेवालों को 10 पेज में बताना होगा कि बिजनेस प्लान क्या है। इसमें इनोवेशन के बारे में, प्रोफाइल मैनेजमेंट टीम और एडवाइजरी बोर्ड के बारे में बताना होगा। प्रोडक्ट के बारे में, प्रोडक्ट के विकास के लिए क्या-क्या करने होंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत, तकनीकी जरूरतें, फंड की जरूरत, मार्केट में प्रोडक्ट को उतारने का प्लान, रिस्क इत्यादि के बारे में 10 पेजों में बताकर आईआईटी के इन्कयूबेशन सेंटर को सौंपना होगा।

छात्रों, फैकल्टी की ओर से दिए गए प्रोजेक्ट प्लान को इंडस्ट्री के जानेमाने लोग, शिक्षाविद, सरकार और इंवेस्टमेंट कम्यूनिटी से जुड़े लोग मूल्यांकन करेंगे। बिजनेस प्लान शॉर्टलिस्ट होने के बाद आवेदक को एक्सपर्ट पैनल के सामने प्रजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा।

स्टार्टअप को मदद करेगा इन्क्यूबेशन सेंटर
आईआईटी पटना का इन्क्यूबेशन सेंटर को स्टार्टअप प्लान को सपोर्ट करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, उसके निर्माण व टेस्टिंग में मदद करेगा। 2 साल के इस प्रोग्राम के दौरान बिजनेस प्लान करनेवाले इन्क्यूबेशन सेंटर की सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इंवेस्टर से गाइडेंस, आईआईटी पटना के फैकल्टी की सलाह मिलेगी। एकाउंट्स, स्टार्टअप के लिए टैक्स सहित अन्य तकनीकी चीजों को समझने में भी इन्कयूबेशन सेंटर मदद करेगा।

खबरें और भी हैं...