पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जेईई मेन आज होगा दो पाली, कल एक पाली में

जेईई मेन आज होगा दो पाली, कल एक पाली में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा रविवार और सोमवार को होगी। रविवार को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि सोमवार को सिर्फ एक ही पाली में परीक्षा आयोजित होगी। सीबीएसई की ओर से परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी इसमें 10 लाख 43 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा में 2 लाख 24 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। बिहार में करीब 20 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। बिहार में पटना गया, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, भागलपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, और पूर्णिया में परीक्षाएं होंगी।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग शिड्यूल
तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश- सुबह 7 बजे से अंतिम प्रवेश-सुबह 9.30 बजे परीक्षा शुरू-9.30 बजे से परीक्षा समाप्त-12.30 बजे दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र में प्रवेश- 12.45 बजे से अंतिम प्रवेश-2.30 बजे परीक्षा शुरू-2.30 बजे से परीक्षा समाप्त-5.30 बजे।

खबरें और भी हैं...