पीयू में प्रवेश परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, बनेगी कॉमन मेरिट लिस्ट
पटना विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया में कुछ नए बदलाव होंगे। हालांकि पीयू प्रशासन ने अभी तक नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की है लेकिन दो बार स्थगित करने के बाद नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो सकती है। पीयू में नामांकन लेने के लिए स्नातक स्तर के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर भी प्रवेश परीक्षा होनी है। पिछले साल की प्रक्रिया और इस बार में सबसे बड़ा बदलाव यही है कि स्नातकोत्तर के अधिकतर विषयों में भी पीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही स्नातक स्तर पर अब कॉलेजों के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी नहीं होगी। बल्कि पीयू प्रशासन कॉमन मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इस कॉमन लिस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों का कॉलेजों में नामांकन होगा।
पहले च्वाइस के आधार पर होता था नामांकन
पटना विवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में पिछले साल भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही नामांकन होता था लेकिन तब कॉलेजों का चयन विद्यार्थियों के आवेदन में भरी गई प्राथमिकता के आधार पर किया जाता था। प्रवेश परीक्षा के बाद सभी कॉलेजों की अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी होती थी। लेकिन इस बार यह प्रक्रिया बदली होगी। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अलग कॉलेजों के नाम तो मेंशन करने होंगे लेकिन एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट अब विश्वविद्यालय स्तर पर जारी होगी। पहले प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज का चयन होता था, अगले सत्र के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी आवेदन में शामिल किसी भी कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए विकल्प
कला के लिए छात्रों के विकल्प
पटना कॉलेज बीएन कॉलेज
कला के लिए छात्राओं के विकल्प
पटना कॉलेज बीएन कॉलेज
मगध महिला कॉलेज पटना वीमेंस कॉलेज
साइंस के लिए छात्रों के विकल्प
पटना साइंस कॉलेज बीएन कॉलेज
साइंस के लिए छात्राओं के विकल्प
पटना साइंस कॉलेज बीएन कॉलेज * पटना वीमेंस कॉलेज
मगध महिला कॉलेज
वाणिज्य के लिए छात्रों के विकल्प
वाणिज्य महाविद्यालय
छात्राओं के विकल्प
वाणिज्य हाविद्यालय
पटना वीमेंस कॉलेज (वोकेशनल) मगध महिला कॉलेज (वोकेशनल)